1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. farooq shaikh wife roopa jain passes away

farooq shaikh wife roopa jain passes away

Farooq Sheikh
बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। दिवंगत अभिनेता फारूक शेख की पत्नी रूपा जैन का निधन हो गया है। पति के निधन के करीब 11 साल बाद रूपा जैन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। शबाना आजमी ने रूपा जैन के निधन पर शोक जाहिर किया है। 
 
शबाना आजमी, फारूक और रूपा की करीबी दोस्त रही हैं। ज़ूम से संग बातचीत करते हुए शबाना ने बताया, फारूक और रूपा कॉलेज के समय से मेरे सबसे करीबी दोस्त थे। हम सभी जानते थे कि वे एक-दूसरे से किस कदर जुड़े हुए थे। मुझे नहीं लगता कि रूपा कभी फारूक की अचानक मौत से उबर पाई थीं। वह अपनी दो बेटियों की देखभाल करने के लिए हरसंभव कोशिश करती रहीं।
 
उन्होंने कहा, जीवनसाथी को खोने के गम ने रूपा का पीछा कभी नहीं छोड़ा। करीबी दोस्तों का कहना है कि वह इस उम्मीद में अपने अकेलेपन के खत्म होने का इंतजार कर रही थीं कि एक दिन वह भी अपने पति के साथ दूसरी दुनिया के सफर में शामिल हो जाएंगी। 
 
बता दें कि फारूक शेख और रूपा जैन पहली बार मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज में थिएटर के दौरान मिले थे। शादी से पहले उन्होंने नौ साल तक एक दूसरे को डेट किया था। इस कपल की दो बेटियां हैं, जिनका नाम सना और शाइस्ता है। फारूक शेख का निधन 28 दिसंबर 2013 को दुबई में हो गया था। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
जब अनन्या पांडे की एक्टिंग से खुश होकर निर्देशक ने दिया 500 रुपए का इनाम