गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. farhan akhtar reacts on abhay deols comment to zindagi na milegi dobara
Written By
Last Modified: सोमवार, 29 जून 2020 (16:23 IST)

अभय देओल की नेपोटिज्म वाली पोस्ट पर आया फरहान अख्तर का रिएक्शन, कही यह बात

अभय देओल की नेपोटिज्म वाली पोस्ट पर आया फरहान अख्तर का रिएक्शन, कही यह बात - farhan akhtar reacts on abhay deols comment to zindagi na milegi dobara
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ गई है। नेपोटिज्म को लेकर कई सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रया व्यक्त की है। वहीं इस मामले पर अभय देओल ने भी अपना रिएक्शन दिया था।

 
अभय देओल ने 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' को लेकर अवॉर्ड शो में रितिक रोशन को नॉमिनेटेड किए जाने पर सवाल खड़े किए थे। अब इस सवाल पर फिल्ममेकर और अभय के को-स्टार फरहान अख्तर की प्रतिक्रिया सामने आई है। 
एक इंटरव्यू के दौरान फरहान अख्तर ने कहा, आप लगातार इस बात को सुन रहे हैं कि एक किस्म की दौड़ लगी हुई है। लोग एक-दूसरे से एक ऐसे स्पॉट के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं जो मौजूद ही नहीं है। आपको खु़द पर विश्वास करना होगा, जिम्मेदारी से और मेहनत के साथ काम करना होगा।
फरहान अख्तर ने कहा है कि अभय ने फिल्‍म को लेकर जो भी महसूस किया, ये उनका खुद का अनुभव है। इस पर मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकता। लेकिन हां, इतना जरूर है कि अगर आप दूसरों से वैलिडेशन मांगेंगे तो हमेशा निराश रहेंगे। अपने काम से प्‍यार करते हुए खुद पर भरोसा रखें।
 
बता दें अभय देओल ने बॉलीवुड नेपोटिज़्म को लेकर एक पोस्ट शेयर की थी। अभय ने लिखा था कि 2011 में 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में कई अवॉर्ड शो के दौरान मुझे और फरहान अख्तर को पीछे करके रितिक रोशन को लीड एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। 
 
ये भी पढ़ें
'कहने को हमसफर हैं सीजन 3' : क्या रोहित कर लेंगे अमायरा से शादी?