1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. emraan hashmi awarapan 2 ott release prime video global streaming

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' की OTT रिलीज कन्फर्म, जानिए कब और कहां देखें फिल्म

Awarapan 2 OTT Release
प्राइम वीडियो ने विशेष भट्ट की 'आवारापन 2' की एक्सक्लूसिव ग्लोबल रिलीज की घोषणा कर दी है। बता दे कि यह इमरान हाशमी स्टारर फिल्म, हिंदी एक्शन ड्रामा है जिसने न सिर्फ अपने लीड किरदार को वापस लाया है, बल्कि उससे जुड़ी यादों को भी दर्शकों के दिलों में ताजा किया है। 
 
मोहित सूरी द्वारा डायरेक्टेड फिल्म आवारापन से आज से लगभग 2 दशक पहले इमरान हाशमी ने बतौर शिवम सिल्वर स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। बता दें कि फिल्म की कहानी, लीड किरदार और उसके शानदार म्यूज़िक ने न सिर्फ एक पीढ़ी यादगार फिल्म दी बल्कि पॉपुलर कल्चर पर गहरी छाप छोड़ी थी।
 
ऐसे में अब, नितिन कक्कड़ द्वारा डायरेक्टेड 'आवारापन 2' की कहानी भी कुछ उसी दुनिया में बुनी गई है, लेकिन शिवम की जिंदगी में एक नया अध्याय जोड़ा गया है। इस नई कहानी को पहले के म्यूजिक के साथ साथ गहरी भावनाओं और एक्शन से खूबसूरती से मिलाया गया है। इस फिल्म की नई दुनिया में दिशा पाटनी, शबाना आज़मी, पूरन गब्बी, विजयंत कोहली और सुविंदर विक्की भी अहम रोल्स में हैं। 
फिल्म की दुनिया क्रिमिनल अंडरवर्ल्ड के बैकड्रॉप में रोमांस, एक्शन और ड्रामा को खुद में लिए हुए है। है। बॉक्स ऑफिसर पर अच्छी परफॉर्मेंस देने के बाद, विशेष भट्ट की 'आवारापन 2' अब भारत और दुनिया भर के 240 देशों और इलाकों में प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव तौर पर स्ट्रीम करने के लिए तैयार है।
 
'आवारापन 2' के साथ विशेष भट्ट ब्लॉकबस्टर फ़्रैंचाइज़ी का दूसरा इंस्टॉलमेंट लेकर आए हैं। राजस्थान के एक गांव में, शिवम पंडित अपने प्यार की कब्र पर उसे याद कर रहा होता है, यह सोचते हुए कि उसकी जिंदगी का मकसद क्या है। क्राइम की दुनिया से खुद को दूर करने के बाद, वह अपने पुराने वक्त के ज़ख्मों को ढो रहा है जो कभी नहीं भरने वाले, ऐसे में उसने जिंदगी अकेले बिताने का फ़ैसला कर लिया है। लेकिन इसी बीच एक अनचाहा रिश्ता परवाह करने, उम्मीद रखने और शायद अलग तरह से जीने की एक वजह देता है। 
 
शिवम के लिए लेकिन किस्मत ने कुछ और ही प्लान बना रखा है। दरअसल, बैंकॉक में कार्टेल की लड़ाई में फंसने के शिवम जो क्राइम की दुनिया से खुद को दूर कर चुका है, उसे न चाहते हुए भी उस अंधेरी दुनिया में फिर लौटना पड़ता है। जिंदगी में अचानक से मिले वार, धोखे और प्यार की वजह से उसे ट्विस्ट और टर्न से भरे हालात एक ऐसी जिम्मेदारी दे देते हैं जिसे निभाना पड़ता है। जिन लोगों की उसे परवाह होने लगी है, उनकी जिंदगी भी जब उसकी जिंदगी से जुड़ने लगती है, तो शिवम को उन फैसलों का सामना करना पड़ता है, जो उसे यहां तक लेकर आए हैं। अब उसे तय करना है कि वह किसके लिए और किस हद तक लड़ने को तैयार है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
चार दोस्तों की दोस्ती, क्राइम और गैंगस्टर का खतरनाक खेल, इस दिन प्राइम वीडियो पर आएगी 'चार यार'