• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. divya khosla kumars mother anita khosla passes away
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 6 जुलाई 2023 (17:27 IST)

दिव्या खोसला कुमार की मां का हुआ निधन, एक्ट्रेस ने इमोशनल पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

दिव्या खोसला कुमार की मां का हुआ निधन, एक्ट्रेस ने इमोशनल पोस्ट शेयर करके दी जानकारी | divya khosla kumars mother anita khosla passes away
Divya Khosla Kumar's Mother Passes Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्ममेकर दिव्या खोसला कुमार परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस की मां अनीता खोसला का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी दिव्या ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करके दी है। दिव्या अपनी मां के बेहद करीब थीं।
 
दिव्या ने अपनी मां के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह अपनी मां के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। किसी तस्वीर में दिव्या मां को गले लगाए दिख रही हैं तो किसी तस्वीर में उनकी मां उन्हें और उनके बेटे को दुलार करती नज़र आ रही हैं।
 
इसके साथ दिव्या ने लिखा, मम्मा। कुछ समय पहले मैंने अपनी मां को खो दिया। मेरे दिल में अब हमेशा के लिए एक खालीपन सा आ गया। मैं हमेशा अपने साथ आपके आशीर्वाद और मॉरेल वेल्यू लेकर चलूंगी। मेरी सबसे खूबसूरत मां, मुझे आपकी कोख से पैदा होने पर बहुत गर्व है। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मां.. ओम शांति।'
 
दिव्या की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स कमेंट करके उनकी मां को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उर्वशी रौटेला ने लिखा, 'आंटी सचमुच एक अद्भुत महिला थीं। उनमें दयालुता थी जिसने उनके आसपास के लोगों के जीवन को प्रभावित किया। आंटी की यादें उन लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी जो उन्हें जानते थे।' 
 
बता दें कि दिव्या खोसला कुमार जानीमानी निर्माता-निर्देशक और एक्ट्रेस हैं। दिव्या ने टी-सीरीज के चेयरमेन भूषण कुमार के साथ शादी रचाई हैा। हाल ही में दिव्या फिल्म सत्यमेव जयते 2 में एक्टिंग करती नजर आई थीं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
mobile गिर जाए तो : आज की फनी शायरी