1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. dhanush upcoming movies d50 poster released

धनुष की 'डी50' का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने, शुरू हुई फिल्म की शूटिंग | dhanush upcoming movies d50 poster released

Dhanush Upcoming Project
Film D50 First Look Poster: साउथ सुपरस्टार धनुष इन दिनों अपनी फिल्म 'कैप्टन मिलर' को लेकर सुर्खियों में हैं। धनुष इन इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। अब एक्टर ने अपने नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू कर दिया है। धनुष ने हाल ही में अपनी दूसरी डायरेक्टोरियल फिल्म डी50 की घोषणा की थी।
 
वहीं अब सन पिक्चर्स ने फिल्म डी50 से धनुष का पहला पोस्टर रिलीज करते हुए बताया कि इस फिल्म शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस पोस्टर में धनुष अब तक के सबसे अलग लुक में नजर आ रही हैं। पोस्टर में धनुष क्लीन शेव हेड के साथ नजर आ रहे हैं।
 
इस पोस्टर में बैकग्राउंड में फैक्ट्री दिखाई गई हैं, जिसमें आसमान तक लाल रंग के निशान हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए धनुष ने कैप्शन में लिखा, 'शूट शुरू हो चुका है, ओम नमः शिवाय।'
 
धनुष फिल्म डी50 में सिर्फ अभिनय ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि वह फिल्म में निर्देशन की कुर्सी भी संभालते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा धनुष आनंद एल राय की फिल्म 'तेरे इश्क में' नजर आएंगे। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानिए क्या है मामला