जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील मिलकर मचाएंगे धमाका, इस दिन से शुरू हो रही NTRNeel की शूटिंग
इंडियन एंटरटेनमेंट की तीन बड़ी ताकतें माइथ्री मूवी मेकर्स, प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर पहली बार एक धमाकेदार फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। फिलहाल इसे 'NTRNeel' कहा जा रहा है और इसे लेकर फैंस में जबरदस्त बज़ है।
हाल ही में मेकर्स ने एक बड़ा एलान टीज किया था और अब आखिरकार उन्होंने कन्फर्म कर दिया है कि 'मैन ऑफ मासेस' यानी जूनियर एनटीआर 22 अप्रैल से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
#NTRNeel is entering its most explosive phase
— #NTRNeel (@NTRNeelFilm) April 9, 2025
Man of Masses @Tarak9999 steps into the destructive soil from April 22nd #PrashanthNeel @MythriOfficial @NTRArtsOfficial @NTRNeelFilm pic.twitter.com/4GHyxgrmNu
अपने सोशल मीडिया पर मेकर्स ने NTRNeel को लेकर एक ज़बरदस्त अपडेट शेयर किया है। उन्होंने ऐलान किया कि जूनियर एनटीआर 22 अप्रैल से शूटिंग शुरू करेंगे। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, NTRNeel अपने सबसे धमाकेदार पड़ाव में दाखिल हो रहा है। मैन ऑफ मासेस जूनियर एनटीआर रखेंगे 22 अप्रैल से तबाही की ज़मीन पर कदम।
प्रेस्टीजियस माइथ्री मूवी मेकर्स और NTR आर्ट्स के बैनर तले बन रही ये फिल्म एक जबरदस्त सिनेमैटिक स्पेक्ट्रैकल बनने जा रही है, बिलकुल KGF लेवल की स्केल पर। इस बिग बजट प्रोजेक्ट को कल्याण राम नंदमुरी, नवीन येरनेनी, रविशंकर यालामंचिली और हरि कृष्ण कोसाराजू मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
प्रशांत नील की सिग्नेचर स्टोरीटेलिंग और जूनियर NTR की दमदार स्क्रीन प्रेज़ेन्स के साथ ये फिल्म एक नई डेफिनिशन देने वाली है एक्शन सिनेमा को और इंडस्ट्री के लिए नए बेंचमार्क सेट करने जा रही है।

