1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. these movies and web series releasing on ott platforms on april second week

अप्रैल के दूसरे हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा मनोरंजन का फुल डोज, ये फिल्में और सीरीज हो रहीं रिलीज

April second week OTT releases
सिनेमा लवर्स को हर हफ्ते थिएटर और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई रिलीज फिल्मों और वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। अप्रैल का दूसरा हफ्ता मनोरंजन से भरा रहने वाला है। कई शानदार फिल्में और सीरीज ओटीटी पर दस्तक दे रही है। 
 
द लास्ट ऑफ अस 2 
मशहूर वीडियो गेम पर आधारित 'द लास्ट ऑफ अस' का सीजन 2 जियो हॉटस्टार पर 13 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है। 
 
पैंकीली
मलयालम रोमांटिक ड्रामा पैंकीली 11 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म मनोरमा मैक्स पर रिलीज हो रहा है। 
 
द रोड
सस्पेंस थ्रिलर तमिल फिल्म द रोड ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 8 अप्रैल को रिलीज हो गई है। 
 
फाइटर द लास्ट स्टैंड 
एक्शन फिल्म फाइटर द लास्ट स्टैंड ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 10 अप्रैल को रिलीज होगी।
 
कथानायगन
तमिल ड्रामा फिल्म 'कथानायगन' सोनी लिव पर 11 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। 
 
छोरी 2 
नुसरत भरुचा की हॉरर फिल्म 'छोरी 2' प्राइम वीडियो पर 11 अप्रैल को रिलीज हो रही है। 
 
छावा 
सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद विक्की कौशल की 'छावा' 11 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। 
 
किंग्सटन
1982 की रहस्यमयी घटना पर आधारित तमिल फिल्म 'किंग्सटन' जी5 पर 13 अप्रैल को रिलीज हो रही है। 
 
डेडलाइन 
हॉलीवुड थ्रिलर फिल्म डेडलाइन 13 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
रिलीज के चंद दिनों पहले पोस्टपोन होगी फुले, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म