सम्बंधित जानकारी
- 'राधे' का दूसरा गाना 'दिल दे दिया' हुआ रिलीज, सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
- टीवी एक्टर मोहित मलिक बने पिता, पत्नी अदिति ने बेटे को दिया जन्म
- अनुष्का शर्मा ने आमिर खान की 'थ्री इडियट्स' के लिए दिया था ऑडिशन, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
- आर्थिक तंगी से जूझ रहे 'श्री कृष्णा' के भीष्म पितामह, परिवार ने भी छोड़ा साथ
- रणधीर कपूर को आईसीयू में किया गया शिफ्ट, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में किया गया था भर्ती
इस वजह से 1 साल से धर्मेंद्र से नहीं मिलीं हेमा मालिनी
कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण कई लोग अपने परिवार से दूर हो गए हैं। सभी बस अपने परिवार को सुरक्षित रखना चाहते हैं। इस महामारी की वजह से हेमा मालिनी और धर्मेंद्र को भी एक-दूसरे से दूर रहना पड़ रहा है। दोनों 1 साल से ज्यादा समय से दूर हैं।
दरअसल, जैसे ही कोविड शुरू हुआ धर्मेंद्र मे खुद को अपने फार्महाउस में क्वारंटीन कर लिया। उन्होंने शहर से दूर वहीं खुद को सुरक्षित रखा हुआ है। इस दूरी पर हेमा मालिनी ने कहा, ये बेस्ट तरीका है उन्हें सुरक्षित रखने के लिए। फिलहाल हमारे लिए उनकी हेल्थ जरूरी है बजाय की साथ रहें। हमें ऐसे वक्त में स्ट्रॉन्ग रहना होगा चाहे हमें कुछ त्याग ही करना पड़ा।
धर्मेंद्र लंबे समय फार्म हाउस में रह रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने की भी सलाह दी थी।
कुछ दिनों पहले धर्मेंद्र ने वैक्सीन लगवाई थी। वैक्सीन लगवाते हुए उन्होंने सभी से कहा था, हम सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। अगर आप सभी को इस वायरस से लड़ना है तो सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करना है और वैक्सीनेशन करना होगा। मुझे बुरा लगता है ये देखकर कि लोग अभी भी मास्क नहीं पहनते हैं और कोविड की गाइडलाइन्स फॉलो नहीं करते।
