गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mohit malik and aditi malik blessed with baby boy
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021 (12:38 IST)

टीवी एक्टर मोहित मलिक बने पिता, पत्नी अदिति ने बेटे को दिया जन्म

टीवी एक्टर मोहित मलिक बने पिता, पत्नी अदिति ने बेटे को दिया जन्म - mohit malik and aditi malik blessed with baby boy
कोरोना महामारी के बीच कई नकारात्मक खबरें सुनने को मिल रही हैं। इसी बीच छोटे पर्दे के लोकप्रिय अभिनेता मोहित मलिक के घर में खुशियों ने दस्तक दी है। दरअसल, मोहित पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी और अभिनेत्री अदिति ने बेटे को जन्म दिया है।

 
मोहित ने खुद यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दी है। मोहित ने अदिति का हाथ थामे अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसके बैकड्रॉप में उनका बेटा नजर आ रहा है। 
 
उन्होंने लिखा, डियर यूनिवर्स इस आशीर्वाद के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया, शुक्रिया इसके साथ आने वाली हर चीज के लिए। हम इस दुनिया में अपने बच्चे का स्वागत कर दिल से खुश हैं और खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं। वह हमारे साथ है और यह एक जादू जैसा है। हम दो से तीन हो गए हैं।
 
मोहित ने पापा बनने की खुशी जाहिर करते हुए कहा था, सच कहूं तो ये फीलिंग ही अद्भुत है, जब आपको पता चलता है कि आपकी पत्नी के अंदर एक और नन्ही जान है। यह फीलिंग बहुत अलग है, सुंदर है। मेरे और अदिति के परिवारवाले इस बात से बहुत ज्यादा खुश हैं। मेरे माता-पिता मेरे पीछे पड़ते थे कि बच्चे के बारे में क्या सोचा है। अब ये खुशखबरी पाकर वे भी फूले नहीं समा रहे हैं।
 
मोहित और अदिति ने दिसंबर 2010 में शादी की थी। शादी के 11 साल बाद दोनों माता-पिता बने हैं। दोनों की मुलाकात धारावाहिक 'मिली' के सेट पर हुई थी और मोहित ने 1 अप्रैल 2006 को अदिति को प्रपोज किया था। दोनों 1 दिसंबर, 2010 को शादी के बंधन में बंध गए। 
 
ये भी पढ़ें
'राधे' का दूसरा गाना 'दिल दे दिया' हुआ रिलीज, सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री