1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. धर्मेन्द्र के स्वास्थ्य को लेकर बॉबी देओल ने कही बड़ी बात

Dharmednra Health update latest news | धर्मेन्द्र के स्वास्थ्य को लेकर बॉबी देओल ने कही बड़ी बात

Dharmendra
Dharmendra health update फिल्म सेलिब्रिटीज के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर उल्टी-सीधी बात की जाती है। लोग भी इन्हें चेक करने के पहले फॉरवर्ड करने लग जाते हैं। 
बॉलीवुह के ही-मैन धर्मेन्द्र के स्वास्थ्य को लेकर भी अफवाह फैलने लगी। इसको लेकर बॉबी देओल तुरंत हरकत में आएं। बॉबी ने कहा कि सीनियर देओल घर पर हैं और एकदम चंगे हैं। 
 
इंडिया टूडे से बात करते हुए बॉबी देओल ने कहा कि उनके पिता घर पर आराम फरमा रहे हैं। ठीक हो रहे हैं। उन्होंने फैंस को प्यार देने के लिए धन्यवाद भी कहा। 
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले धर्मेन्द्र अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल से छुट्टी होने पर उन्होंने वीडियो भी जारी किया था और वजह भी बताई थी कि क्यों उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। 
 
धर्मेन्द्र ने इंस्टाग्राम पर वीडियो भी पोस्ट किया है। जिसके जरिये उन्होंने बताया है कि वे ठीक है। फैंस को उन्होंने पॉजिटिव रहने के लिए कहा है। 
इधर बॉबी देओल का आश्रम 3 धूम मचा रहा है। 3 जून को रिलीज हुई यह बेवसीरिज फैंस को पसंद आ रही है। बॉबी ने बताया है कि इसका चौथा सीजन भी आएगा। 
अगला लेख
जनहित में जारी की कहानी: कंडोम बेचने वाली लड़की के किरदार में नुसरत भरुचा