सम्बंधित जानकारी
- करण जौहर की पार्टी फिर सुर्खियों में, 50 से ज्यादा मेहमान हुए कोविड पॉजिटिव!
- मेजर के हिंदी वर्जन को नहीं मिल रहे हैं दर्शक, बॉक्स ऑफिस पर फीका रहा पहला वीकेंड
- भूल भुलैया ने तीसरे वीकेण्ड पर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 150 करोड़ पार
- शाहरूख ने शेयर किया फिल्म जवान का पोस्टर, घायल और पट्टी बांधे हुए लुक में आए नजर
- कार्तिक आर्यन कोरोना पॉजिटिव, किया मजेदार ट्वीट
शाहरुख खान के कोविड पॉजिटिव होने पर सस्पेंस, ममता बनर्जी ने दी शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं
शाहरुख खान के कोविड पॉजिटिव होने की रिपोर्ट्स आई हैं। हालांकि किंग खान ने ऑफिशियल रूप से इस बात की पुष्टि नहीं की है, लेकिन यह खबर तेजी से फैली है कि करण जौहर की पार्टी में वे शामिल थे और उसी के कारण उन्हें कोविड हुआ। इस पार्टी के कारण 50 से ज्यादा सेलिब्रिटीज को कोविड हुआ है।
शाहरुख के कोविड संक्रमित होने पर सस्पेंस है, लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने उन्हें जल्दी स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी हैं उससे लगता है कि शाहरुख बीमार हैं।
ममता बैनर्जी ने 5 जून की शाम 6.21 पर ट्वीट किया- मुझे पता चला है कि हमारे ब्रैंड एम्बेसेडर शाहरुख खान कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। मैं सुपरस्टार के शीघ्र होने की प्रार्थना करती हूं। शाहरुख जल्दी ठीक होकर वापस लौटो।
