शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. करण जौहर की पार्टी फिर सुर्खियों में, 50 से ज्यादा मेहमान हुए कोविड पॉजिटिव!
Written By
Last Updated : सोमवार, 6 जून 2022 (12:14 IST)

करण जौहर की पार्टी फिर सुर्खियों में, 50 से ज्यादा मेहमान हुए कोविड पॉजिटिव!

Karan Johar birthday party became Covid-19 hotspot as 50 guests infected  | करण जौहर की पार्टी फिर सुर्खियों में, 50 से ज्यादा मेहमान हुए कोविड पॉजिटिव!
फिल्ममेकर करण जौहर पार्टी (Karan Johar Birthday Party) रखे और वो सुर्खियों तथा विवादों में ना आए, ऐसा भला कैसे हो सकता है। कभी उनकी पार्टियों की क्लिप्स लीक हो जाती है और लोग तरह-तरह के सवाल उठाते हैं तो भी कोविड स्प्रैडर बन जाती है। 
 
25 मई को करण जौहर (Karan Johar Birthday Party) 50 बरस के हो गए तो जोरदार पार्टी तो बनती थी, करण ने धूम-धड़ाके से बर्थडे मनाया और उन्हें बधाई देने तमाम सितारे पहुंचे। खाना-पीना, नाच-गाना सब जम कर हुआ। कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ा दी गई। खबर है कि इस पार्टी में शामिल 50 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए, जिससे हड़कंप मच गया। 
 
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार 50 से ज्यादा लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं, लेकिन इनके नाम क्या हैं, ये पता नहीं चल पाया है। ये बात तय है कि ज्यादातर लोकप्रिय सितारे हैं। 
 
बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया कि करण (Karan Johar Birthday Party) के नजदीकी दोस्त कोविड इंफेक्टेड पाए गए हैं, हालांकि उन्होंने नहीं कहा है कि वे कोविड पॉजिटिव हैं। 
सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को यह भी बताया कि कार्तिक आर्यन इस पार्टी (Karan Johar Birthday Party) का हिस्सा न होने के बावजूद कोविड पॉजिटिव इसलिए हो गए क्योंकि करण की पार्टी में हिस्सा लेने वाली एक अभिनेत्री के संपर्क में वे आए थे। 
 
करण ने यह पार्टी (Karan Johar Birthday Party) अंधेरी स्थित यश राज स्टूडियो में रखी थी। इसमें सलमान खान, शाहरुख कान, आमिर खान, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, ट्विंकल खन्ना, विक्की कौशल, मलाइका अरोरा, माधुरी दीक्षित, जूही जावला, रवीना टंडन, सोनाली बेन्द्रे जैसे सितारे शामिल थे। 
ये भी पढ़ें
शर्तिया लोटपोट कर देगा जोक : विवाहित पुरुषों के लिए 6 दिवसीय समर कैंप