1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Shahrukh Khan shares poster of Jawan

शाहरूख ने शेयर किया फिल्म जवान का पोस्टर, घायल और पट्टी बांधे हुए लुक में आए नजर

Shahrukh Khan
मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने अपनी आने वाली फिल्म जवान का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फिल्म के पोस्टर में शाहरुख घायल और पट्टी बांधे हुए लुक में पोज देते नजर आ रहे हैं। 
 
शाहरूख खान दक्षिण भारतीय फिल्मकार एटली के साथ फिल्म जवान में काम करने जा रहे हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने फिल्म जवान का टीजर सोशल मीडिया में शेयर किया था। टीजर के बाद शाहरूख ने फिल्म जवान का पोस्टर रिलीज किया है।
 
शाहरुख ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग भाषाओं में फिल्म का पोस्टर जारी किया हैं। पोस्टर में उनका इंटेंस एक्सप्रेशन और भी दमदार लग रहा है।
 
पोस्टर शेयर करते हुए शाहरूख ने कैप्शन में लिखा, 'यह रेड चिली सेंट की एक विशेष परियोजना है, जिसने हमारे आस-पास कई कारणों इसकी प्रतीक्षा देखी है। लेकिन कुछ अच्छे लोगों ने कड़ी मेहनत की और इसे पूरा किया। इस सपने को साकार करने के लिए सह-निर्माता गौरव वर्मा,एटली और उनके जवानों को धन्यवाद देना चाहता हूं।'
 
अगला लेख
कार्तिक आर्यन कोरोना पॉजिटिव, किया मजेदार ट्वीट