सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. करिश्मा कपूर ने शेयर की ऐसी फोटो, लोगों ने कहा आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी
Written By
Last Updated : सोमवार, 6 जून 2022 (15:32 IST)

करिश्मा कपूर ने शेयर की ऐसी फोटो, लोगों ने कहा आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी

करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक बोल्ड फोटो शेयर किया है जिसमें वे मोनोकिनी में नजर आ रही हैं। फैंस को उनका हॉट अंदाज पसंद आ रहा है।

Karishma Kapoor hot photo
करिश्मा कपूर इन दिनों अभिनय करती नजर नहीं आती हैं, जबकि उनकी हमउम्र काजोल, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी अभी भी फिल्मों या बेवसीरिज में व्यस्त हैं। करिश्मा को ऑफर नहीं मिल रहे हैं या उन्होंने ही दूरी बना रखी है, इसका जवाब बेहतर तरीके से करिश्मा ही बता सकती हैं। 
बहरहाल, करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से अपनी एक फोटो शेयर की है। मोनोकिनी पहने करिश्मा का यह फोटो बेहद बोल्ड है। वे फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं और समुंदर किनारे बने पुल में खड़ी समुंदर को निहार रही हैं। फोटो पीछे से लिया गया है। 
 
इस फोटो को करिश्मा के फैंस बेहद पसंद करते हुए उन्हें हॉट बता रहे हैं। ढेर सारे लाइक्स भी करिश्मा को मिले हैं, लेकिन कुछ लोगों को करिश्मा का यह अंदाज पसंद नहीं आ रहा है। 
एक यूजर ने लिखा है कि आखिर यह सब करने की जरूरत क्या है। दूसरे ने लिखा है हमें आपसे यह उम्मीद नहीं थी। लिखने वाले तो लिखते रहेंगे और सेलिब्रिटीज इनकी परवाह कहां करते हैं। 
ये भी पढ़ें
जनहित में जारी की कहानी: कंडोम बेचने वाली लड़की के किरदार में नुसरत भरुचा