1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. deepika padukone will play as female lead in prabhas next

प्रभास संग सुपर‍हीरो फिल्म में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone
साउथ सुपरस्टार प्रभास ने फिल्म साहो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि यह फिल्म उम्मीद के अनुसार बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। प्रभास अब अपकमिंग फिल्म में सुपरहीरो के रोल में नजर आ सकते हैं।

 
कहा जा रहा है कि प्रभास नाग अश्विन की फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म में उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण हो सकती हैं हालांकि फिल्म के बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
 
बताया जा रहा है कि प्रभास जब अपने मौजूदा कमिट्मेंट्स खत्म कर लेंगे तब इस फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। प्रभास इस समय पूजा हेगड़े के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। 
 
अगला लेख
सलमान खान के फैंस की डिमांड, पर्दे पर हो टाइगर की वापसी, ट्रेंड करने लगा #Tiger3