suvichar
Sat, 31 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Deepika Padukone speaks up about being compared with Priyanka Chopra

प्रियंका से तुलना पर क्या बोलीं दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone
प्रियंका चोपड़ा की तरह दीपिका पादुकोण भी हॉलीवुड पहुंच चुकी हैं। xXx : रिटर्न ऑफ ज़ेंडर केज में विन डीजल के साथ कर, दीपिका ने अपनी हॉलीवुड पारी शुरू कर दी है। ‍प्रियंका चोपड़ा भी हॉलीवुड में प्रसिद्ध हो गई हैं। उनका टीवी शो 'क्वांटिको' बेहद लोकप्रिय है। 'बेवॉच' नामक फिल्म जल्दी ही प्रदर्शित होने वाली है जिसमें प्रियंका की मुख्य भूमिका है।  अब जब बॉलीवुड की दो सुपरसितारा अभिनेत्रियां हॉलीवुड में पैर जमा रही हैं तो ऐसे में तुलना तो लाज़िमी है। वैसे भी दोनों में 'बाजीराव मस्तानी' को लेकर काफी तुलना हुई थी। 


 
 
एक अखबार के साथ बातचीत में दीपिका ने प्रियंका से अपनी लगातार हो रही तुलना के बारे में कहा, "तुलनाएं ठीक नहीं है। मैंने हर किसी को कहना चाहूंगी कि हर एक का अलग रास्ता होता है और अलग यात्रा होती है।" 
ये भी पढ़ें
बॉक्स ऑफिस पर कैसी हैंं काबिल और रईस की शुरुआत...