1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. deepika padukone purchased mangalsutra worth rs 20 lakhs

दीपिका ने खरीदा शादी के लिए मंगलसूत्र, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Deepika Padukone
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में दीपिका बेंगलुरू में अपने घर पूजा-पाठ  और शादी की पारंपरिक रस्में शुरू करने पहुंची थी। वहीं, रणवीर भी शादी की तैयारियों में बिजी है।
 
एक रिपोर्ट के अनुसार दीपिका ने शादी के लिए मंगलसूत्र खरीदा है जिसकी कीमत 20 लाख रुपए है। दीपिका ने यह मंगलसूत्र मुंबई के अंधेरी स्थित एक जूलरी शॉप से खरीदा हैं। 
 
दीपिका ने अपने होने वाले पति रणवीर सिंह के लिए भी एक चेन खरीदी है। इसके अलावा दीपिका ने दो नेकलेस भी खरीदे हैं। बताया जा रहा है कि दीपिका ने करीब 1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी खरीदी हैं। 
 
खबरों के अनुसार दीपिका की इस खरीददारी की जानकारी पहले ही ज्वेलरी स्टोर को दे दी गई थी। इस कारण जब दीपिका ज्वेलरी खरीदने पहुंची तो स्टोर को 1 घंटे के लिए आम जनता के लिए बंद कर दिया गया, ताकि दीपिका आराम से अपनी ज्वेलरी पसंद कर सकें। 
 
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी करने वाले हैं। यह रॉयल वेडिंग कलर कॉर्डिनेटेड होगी। इसमें फैमिली मेंबर्स के साथ ही वेटर्स को भी ड्रेस कोड फॉलो करना होगा।
अगला लेख
रणबीर-आलिया के रिश्ते पर बहन रिद्धिमा कपूर बोली- यदि मेरा भाई खुश तो मैं खुश