सम्बंधित जानकारी
- ज़ीरो के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख खान का दिल एक्टिंग में नहीं लग रहा
- लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में मतदान करने पहुंचे कई बॉलीवुड स्टार्स
- अपने हॉट अंदाज से मौनी रॉय ने लगाई पानी में आग, देखिए फोटो
- सनी लियोनी का पहला प्यार था यह एक्टर
- फिर साथ दिखेगी नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे की हिट जोड़ी, पूरी हुई इस फिल्म की शूटिंग
दीपिका पादुकोण की नागरिकता पर सवाल उठाने वालों को दीपिका का मुंहतोड़ जवाब
बात का बतंगड़ बनाने में कई लोग माहिर हैं। दीपिका पादुकोण का जन्म डेनमार्क में हुआ है। इसको लेकर लोगों दीपिका की भारतीय नागरिकता पर सवाल खड़े कर दिए।
कहा गया कि दीपिका पादुकोण वोट नहीं डाल पाएंगी क्योंकि उनके पास भारतीय नागरिकता ही नहीं है। उनके पास डेनमार्क का पासपोर्ट है। दीपिका से बात किए बिना ही कहानी बना दी गईं।
दीपिका इन दिनों 'छपाक' नामक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। उनसे जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे बकवास बताया। दीपिका ने कहा कि उनके पास भारत का पासपोर्ट है और वे भारत की नागरिक हैं।
दीपिका का जन्म भले ही डेनमार्क में हुआ हो, लेकिन उन्होंने भारत की नागरिकता हासिल कर ली है। दीपिका के अनुसार यह सब करना बहुत मुश्किल था, लेकिन अंतत: हो ही गया। जल्दी ही दीपिका वोट डालते हुए भी नजर आ सकती हैं।
अगला लेख
