1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. loksabha elections 2019 bollywood celebrities cast their vote

वोट डालने के लिए मुंबई में फिल्म स्टार्स का जोश हाई है

Lok Sabha Elections 2019
लोकसभा चुनाव 2019 में चौथे चरण के लिए 29 अप्रैल को को 9 राज्यों की 72 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। चौथे चरण में मुंबई की 6 सीटों पर भी मतदान हो रहा है। जहां कई बॉलीवुड सितारों ने भी मतदान किया।
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी मां मधु चोपड़ा के साथ वोट डालने पहुंची थीं। वोटिंग के बाद प्रियंका ने अपनी तस्वीर शेयर और वोट करना कितना जरूरी है ये लिखा।
वरुण धवन ने भी अपने मतदान अधिकार का उपयोग करने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, BE COOL GO VOTE.
बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री कंगना रनौट भी वोट डालने पहुंची थीं। सोनू सूद वोट करने के बाद स्याही लगी उंगली दिखाते हुए। मुंबई नार्थ से कांग्रेस की लोकसभा की उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर ने भी बांद्रा में अपना वोट डाला।
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने भी वोट डालने के बाद अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की है। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने जुहू स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचीं थी।
अगला लेख
देव और पतिदेव की आरती का यह अंतर आपको हंसने पर मजबूर कर देगा