• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. karan johar revealed kajol had crush on akshay kumar in old times
Written By

करण जौहर का खुलासा, अजय देवगन से पहले यह बॉलीवुड एक्टर था काजोल का क्रश

करण जौहर का खुलासा, अजय देवगन से पहले यह बॉलीवुड एक्टर था काजोल का क्रश - karan johar revealed kajol had crush on akshay kumar in old times
अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक माने जाते हैं। हाल ही में काजोल अपने बेस्टफ्रेंड करण जौहर के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंची थी। इस दौरान दोनों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए।
काजोल ने बताया कि वो पहली बार करण से एक डीजे पार्टी में मिली थीं। जहां वो पूरे थ्री पीस सूट में पहनकर आए थे। इसी के बाद वो करण पर जोर-जोर से हंसने भी लगी थीं। करण ने बताया कि काजोल सिर्फ हंस ही नहीं रही थी बल्कि उनका मजाक भी बना रही थी। उन्होंने बताया कि बाद में हम काफी अच्छे दोस्त हो गए थे।
करण जौहर ने काजोल से जुड़ा एक दिलचस्प वाकया बताते हुए खुलासा किया कि वो किसी समय में अक्षय कुमार की दीवानी थी। करण ने बताया कि मैं काजोल से हिना फिल्म की प्रीमियर पार्टी में मिला था। काजोल को अक्षय कुमार पर बड़ा तगड़ा क्रश था और वो उस पार्टी में पूरे प्रीमियर के दौरान अक्षय कुमार को ढूंढ रही थी।
करण ने कहा कि मैं काजोल साथ दे रहा था। तो हम दोनों उन्हें ढूंढ रहे थे। हालांकि हमें वहां अक्की नहीं मिले लेकिन हमारी अच्छी दोस्ती की शुरुआत जरुर हो गई थी। हम दोनों साउथ मुंबई में रहते थे। इसके बाद हमारी दोस्ती और मजबूत हो गई।
बाद में अक्षय कुमार और काजोल ने फिल्म 'ये दिल्लगी' में साथ काम किया था। इस फिल्म में सैफ अली खान भी लीड स्टार के तौर पर थे।  करण जौहर ने ये भी खुलासा किया कि काजोल को कभी उनका जन्मदिन याद नहीं रहता।
ये भी पढ़ें
इस स्टारकिड के साथ बॉलीवुड डेब्यू करना चाहती हैं खुशी कपूर