biodatamaker
Tue, 20 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Deepika Padukone, Chiranjeevi, Telugu Cinema

तेलुगु फिल्म करेंगी दीपिका पादुकोण!

दीपिका पादुकोण
डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण अब तेलुगु फिल्म में भी काम करती नजर आ सकती है। 'बाजीराव मस्तानी' के बाद दीपिका ने अब तक कोई भी हिंदी फिल्म साइन नहीं की है। इसके बाद से वे हॉलीवुड मूवी 'ट्रिपल एक्स' में व्यस्त हो गईं। कहा जा रहा है कि बॉलीवुड, हॉलीवुड के बाद दीपिका अब तेलुगू सिनेमा में काम करने जा रही हैं।
चर्चा है कि  दीपिका की तेलुगु फिल्म मेकर्स से बातचीत चल रही है। यह मूल रूप से विजय-मुरुगदास की फिल्म 'कथ्थी' की तेलुगू रीमेक होगी।इस फिल्म से जुड़ी खास बात यह है कि इससे दक्षिण भारतीय स्टार चिरंजीवी कमबैक कर रहे हैं। उनकी यह 150वीं फिल्म होगी। इस फिल्म को लेकर पहले से ही उनके प्रशंसकों में काफी उत्साह है।(वार्ता) 
ये भी पढ़ें
पाकिस्तानी मौलवी का मुर्गा डांस देखकर हंसे बिना नहीं रह पाएंगे...