sundarkand
Fri, 9 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Celina Jaitley, Baby Bump, Bikini, Celina in Bikini

सेलिना जेटली ने बिकिनी में किया बेबी बम्प का प्रदर्शन

सेलिना जेटली
सेलिना जेटली जुड़वां बच्चों, विंस्टन और विराज, की मां हैं और एक बार फिर प्रेग्नेंट हैं। मजेदार बात तो यह है कि वे एक बार फिर जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली हैं। डॉक्टर ने जब उन्हें बताया कि वे फिर से जुड़वां बच्चों को जन्म देंगी तो सेलिना का आश्चर्य के साथ ठिकाना नहीं रहा। 
 
अपनी प्रेग्नेंसी के हर पल का आनंद लेने वाली सेलिना के फोटो इंस्टाग्राम पर आए हैं जिसमें वे बिकिनी पहने बेबी बम्प का प्रदर्शन कर रही हैं। कुछ महीनों पहले लिसा हेडन ने भी ऐसा ही कारनाम किया था। सेलिना पांच साल बाद फिर मां बन रही हैं। 
 
सेलिना ने बताया कि वह और उनके पति पीटर चकित रह गए जब डॉक्टर ने कहा कि इस बार भी ट्विंस हैं। सेलिना के अनुसार भगवान खास लोगों को ही मल्टीपल चिल्ड्रन के लिए चुनता है। 
 
सेलिना इस समय एक किताब भी लिख रही हैं जो अगले वर्ष प्रकाशित होगी। 23 जुलाई 2011 को ऑस्ट्रिया ने अपने बॉयफ्रेंड पीटर हॉग से गुपचुप शादी रचा कर अपने फैंस को हैरान कर दिया था। 
ये भी पढ़ें
ट्यूबलाइट का बॉक्स ऑफिस पर चौथा दिन... ईद के दिन भी किया निराश