1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. case filed against samanthas item song

सामंथा के आइटम सॉन्ग पर भड़के लोग, दर्ज कराया केस

Samantha Samantha Item Song
साउथ एक्ट्रेस सामंथा बीते कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सामंथा ने हाल ही में नागा चैतन्य संग तलाक की घोषणा की थी। इसी बीच वह अपने फर्स्ट आइटम सॉन्ग 'उ अंतावा उ उ अंतावा' को लेकर भी चर्चा में आ गई हैं।

 
बीते दिनों अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का यह आइटम सॉन्ग रिलीज हुआ है। जिसमें सामंथा नजर आ रही हैं। इस गाने ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। इस गाने को यूट्यूब पर खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। 
 
वहीं अब खबर आ रही हैं कि इस आइटम सॉन्ग की वजह से सामंथा मुश्किलों में फंस गई है। इस आइटम सॉन्ग के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुरुषों के लिए काम करने वाले एक ऑर्गनाइजेशन ने इस गाने के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
 
खबरों के अनुसार इस गाने पर बैन लगाने की मांग की जा रही है। इस गाने के खिलाफ दायर की गई याचिका में गाने की लिरिक्स पर ऐतराज जताया गया है। कहा जा रहा है कि यह पुरुषों की गंदी सोच को दर्शाता है जैसे वे हर वक्त केवल सेक्स के बारे में सोचा करते हों। 
 
बता दें 'पुष्पा' तेलुगू, तमिल, हिन्दी, मलयालम और कन्नड़ 6 अलग-अलग भाषाओं में बनी है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा मलयालम फिल्म के स्टार फहाद फासिल भी हैं। फिल्म का ‍निर्देशन सुकुमार ने किया है।