1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Bollywoods busiest actor Akshay Kumar does not work for so many days in a year

बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर अक्षय कुमार साल में इतने दिन नहीं करते काम

Akshay Kumar
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार इंडस्ट्री के सबसे बिजी एक्टर में से एक हैं। अक्षय एक साल में चार या उससे अधिक फिल्में करते हैं। उनकी बैक टू बैक फिल्में रिलीज के लिए तैयार रहती है। लेकिन फिर भी अक्षय को और फिल्में करने की भूख है। इतनी फिल्में करने के बाद भी अक्षय का मनना है कि वह साल में बहुत छुट्टियां लेते हैं।
 
बीते दिनों जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि इंडस्ट्री में बहुत से स्टार साल में एक ही फिल्म कर पाते हैं लेकिन आप चार कैसे कर लेते हैं? इस पर अक्षय ने कहा था कि ये एक सरल सा गणित है। साल में 365 दिन होते हैं। एक फिल्म को करने में करीब 50 दिन लगते हैं। साल भर में चार भी फिल्में करे तो 200 दिन होते हैं फिर भी आपके पास 165 दिन बचे हैं।
 
अक्षय ने कहा था कि वो बहुत छुट्टियां लेते हैं लेकिन रविवार को काम नहीं करते। शनिवार को आधा दिन काम करते हैं। हर तीन महीने के बाद सात दिन की छुट्टी लेते हैं और हर साल में एक महीना अलग से काम से दूर रहते हैं। 
 
अक्षय ने बताया था कि करियर के शुरू में वो सिर्फ फिल्मों में पैसे कमाने के लिए आए थे लेकिन अब पैसा है तो ऐसी फिल्में बनाना चाहते हैं जिनकी कहानियां लोगों को न पता हो और जिससे आम आदमी को फायदा हो। वो चाहते हैं कि हमारी फिल्में ऐसी हो जिसे देखने के बाद लोग कहें कि दुनिया में अगर कहीं भी संकट हो तो भारत ही दुनिया को बचाएगा।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
होली है : रंगों से सराबोर हिंदी फिल्मों के नाम