सम्बंधित जानकारी
- तापसी पन्नू ने शेयर की अपने स्कूल के दिनों की अनदेखी तस्वीर, बोलीं- बचपन से बहुत तेज...
- Bigg Boss 15 : शो को होस्ट करने के लिए सलमान खान को मिल रही इतनी मोटी रकम!
- अमेजन प्राइम वीडियो पर इस दिन रिलीज होगी पृथ्वीराज की मलयालम फिल्म 'भ्रमम'
- नरगिस फाखरी ने रखा 21 दिनों का व्रत, सिर्फ पीएंगी पानी
- टीवी शो 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' में नजर आएंगे गौरव अमलानी, निभाएंगे यह अहम भूमिका
Bigg Boss OTT विनर बनने के बाद Divya Agarwal ने फैंस को कहा शुक्रिया
'बिग बॉस ओटीटी' को अपना विनर मिल चुका है। दिव्या अग्रवाल इस सीजन की विनर बनी हैं। उन्हें ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपए की राशि ईनाम में मिली है। इस जीत से दिव्या काफी खुश हैं।
दिव्या अग्रवाल ने इस जीत के लिए फैंस को खास धन्यवाद दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए दिव्या ने लिखा, और यहां आती है बिग बॉस ओटीटी विनर। हमने यह कर लिया दोस्तो। हम साथ में रोए, हम साथ में हंसे, हम साथ में सुबह के डांस के वक्त नाचे। जब नामांकित हुई तो हम घबरा गए जब हमने अपने कार्यों को पूरा किया और आज हमारे सभी प्रयास इसके लायक हैं क्योंकि आज हमारी असली रानी हमारी शेरनी बीबीओटीटी ट्रॉफी घर लाई है।
उन्होंने लिखा, सभी को धन्यवाद जो छह हफ्तों की इस यात्रा का हिस्सा रहा है। इतना प्यार बरसाने और विनर बनाने के लिए शुक्रिया। हमें आप पर गर्व है।
दिव्या अग्रवाल के ट्रॉफी जीतने के बाद उनके फैंस काफी खुश हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। दिव्या की इस अचीवमेंट का उनके बॉयफ्रेंड वरुण सूद ने भी जश्न मनाया।
बाकी सभी कंटेस्टेंट्स के मुकाबले दिव्या का 'बिग बॉस ओटीटी' का सफर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। शो में कनेक्शन ना मिलने पर वे पहले दिन से ही बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गई थीं। दिव्या हमेशा यह कहती दिखीं कि 'बिग बॉस' में आना उनकी चाहत है और अब ट्रॉफी जीतकर उन्होंने विजेता बनने का अपना सपना पूरा कर लिया।
