1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. nargis fakhri fasted 21 days will drink only water

नरगिस फाखरी ने रखा 21 दिनों का व्रत, सिर्फ पीएंगी पानी

Nargis Fakhri
बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी बीते कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में नरगिस ने खुलासा किया था कि वह उदित चोपड़ा संग 5 साल तक रिलेशन में रही थीं। नरगिस अपने स्टाइल और लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। 
 
अब हाल ही में नरगिस फाखरी ने अपनी फिटनेस और डायट से जुड़ी एक बेहद दिलचस्प चुनौती का ऐलान किया है। वह 21 दिनों का व्रत रखेंगी जिसमें वे सिर्फ पानी पीएंगी। नरगिस ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है।
 
नरगिस ने वीडियो शेयर कर बताया कि वह 21 दिनों का वॉटर फास्ट रख रही हैं। उन्होंने कुछ और वीडियो शेयर कर इस व्रत के फायदे भी बताए। नरगिस इस वक्त जर्मनी में हैं।
 
बता दें कि नरगिस फाखरी अपनी फिटनेस के लिए काफी पॉपुलर हैं। इस व्रत से वेट लॉस, हानिकारक टॉक्स‍िन का शरीर से बाहर निकलना, ब्लड प्रेशर का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। 
अगला लेख
टीवी शो 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' में नजर आएंगे गौरव अमलानी, निभाएंगे यह अहम भूमिका