पुलिसकर्मियों की मदद के लिए आगे आए Suniel Shetty, बाटे 800 एयर प्यूरीफायर
बॉलीवुड के माचो हीरो सुनील शेट्टी कोविड महामारी की जंग में पुलिस की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने पुलिस स्टेशनों में 800 एयर प्यूरीफायर बांटे हैं।
सुनील शेट्टी चैरिटी करने में काफी एक्टिव रहते हैं। कोविड से जंग में पुलिस की मदद के लिए सुनील शेट्टी ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। सुनील शेट्टी ने मुंबई के विभिन्न पुलिस स्टेशनों को 800 एयर प्यूरीफायर दिए हैं।
इन एयर प्यूरीफायर को विभिन्न पुलिस स्टेशनों में लगाए जाएंगे जिससे लोगों को कोविड 19 के वायरस से लड़ने में मदद मिल सके। मुंबई पुलिस कॉमिशनर हेमंत नागराले ने कहा, कोविड मामलें अचानक बढ़ने के कारण इसे कंट्रोल करने के लिए सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन सख्ती से किया जा रहा है। ऐसे समय में सुनील शेट्टी का सपोर्ट काबिले तारीफ है।

