1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sahil khan controversial life salman khan ayesha shroff

साहिल खान का विवादों से रहा है पुराना नाता, सलमान खान पर लगाया था यह आरोप

sahil khan
एक्टर और मॉडल साहिल खान के खिलाफ मॉडल और बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज किया गया है। साहिल का विवादों से पुराना नाता रहा है। 

 
साहिल खान बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पर भी कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। साहिल ने सलमान खान पर अपना करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया था। साहिल खान ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मैगजीन का पोस्टर शेयर किया था। इस पोस्टर में साहिल, सलमान और शाहरुख खान नजर आ रहे थे।
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए साहिल खान ने लिखा था, बहुत कम लोगों के साथ जिंदगी में ऐसा होता है कि अपनी पहली फिल्म स्टाइल के बाद इंडिया की सबसे टॉप फिल्म मैगजीन के कवर पर, दो इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार के साथ हो। मगर उनमें से एक सुपरस्टार को बहुत बुरा लगा। जबकि मैं तो नया था, उनका फैन था, कमजोर था। फिर वो मुझे कई बार साइड रोल के लिए बुलाते रहे, टीवी शो के लिए भी बुलाते रहे। 
 
उन्होंने लिखा, फिर कई फिल्म से मुझे निकलवा दिया। नाम बड़े और दर्शन छोटे। सोचो कौन है। मुझे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत ने उनका सच्चा, असली चेहरा दिखा दिया है। दुनिया के वो लोग नए टैलेंट से कितना डरते हैं। 20 साल में जॉन अब्राहम के अलावा कोई नहीं आया इंडस्ट्री में बड़ा स्टार। कोई आने ही नहीं देता। सिर्फ स्टार किड्स को ही काम मिलता है। इस बारे में सोचो। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले सुशांत।
 
वहीं साहिल खान टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ के साथ रिलेशनशिफ की खबरों की वजह से भी सुर्खियों में रहे हैं। साहिल ने कहा था कि उनके आयशा श्रॉफ के साथ संबंध थे। दोनों ने साथ मिलकर एक प्रोडक्शन हाउस भी खोला था। प्रोडक्शन कंपनी फ्लॉप होने के बाद आएशा ने साहिल के खिलाफ साल 2014 में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर 4 करोड़ रुपए ना लौटाने का आरोप लगाया था।
 
आएशा श्रॉफ ने साहिल पर कई संगीन आरोप लगाए थे। आएशा ने कहा था कि साहिल गे हैं जिसके चलते उनका तलाक हो गया था। आएशा ने कहा था कि साहिल की पत्नी निगार ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में एक आदमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था जिसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया था। 
 
साहिल खान ने स्टाइल, एक्सक्यूज मी, डबल क्लास और ये है जिंदगी जैसे फिल्मों में काम किया है। इसके बाद साहिल ने फिटनेस बिजनेस में कदम रखा। उन्होंने मसल्स एंड बीच नाम की जिम चेन शुरू की। एक्टर की एक मिनरल वॉटर ब्रांड 'हंक' भी है। साहिल खान की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग है।
अगला लेख
क्या आप जानते हैं: रणवीर सिंह और सोनम कपूर में क्या है रिश्ता?