सम्बंधित जानकारी
- Bigg Boss OTT : जानिए कब और कहां देख सकते हैं शो का फिनाले, बंद हुई लाइव स्ट्रीमिंग
- सारा अली खान पसंद नहीं था सैफ अली खान का लोरी गाना, पिता से की थी यह रिक्वेस्ट
- अमिताभ बच्चन को आखिर यह काम करने की जरूरत क्या थी?
- मुश्किल में फंसे 'मजदूरों के मसीहा', सोनू सूद पर लगा 20 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप
- मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहीं अनन्या पांडे, शेयर की हॉट बिकिनी तस्वीर
Fatima Sana Shaikh ने Online सीखा पेंटिंग बनाना, Social Media पर दिखाई अपनी क्रिएटिविटी
बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिम सना शेख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फातिमा को अपने खाली समय में ड्राइंग, पेंटिंग करना पसंद है और इस बार लैंडस्केप्स और पोट्रेट्स के बारे में अधिक जानने के लिए, वह ऑनलाइन सिख रही हैं।
फातिमा सना शेख अपनी कुछ पेंटिंग दिखाने के लिए अपने सोशल मीडिया पर ले गईं, जो उन्होंने हाल ही में ऑनलाइन वीडियो देखकर की थी। हैशटैग 'लर्निंग' और डे 3 के साथ अपनी कहानी पर लिखते हुए, अभिनेत्री ने एक खूबसूरत बीच लैंडस्केप आर्टवर्क साझा किया।
इसके साथ ही, फातिमा ने दीवार पर लगाई हुई अन्य खूबसूरत लैंडस्केप आर्टवर्क को भी साझा करते हुए, कैप्शन दिया, 'YouTube tutorials are the best'
अभिनेत्री सुपर क्रिएटिव है और उनका झुकाव हमेशा किसी न किसी तरह से कला की ओर रहा है। अभिनेत्री के पास कला का अंग है और इसलिए उन्होंने सुंदर पेंटिंग बनाने का तरीका सीखने का फैसला किया।
वर्क फ्रंट की बात करे तो फातिमा सना शेख के पास फिल्मों का एक दिलचस्प लाइनअप है। उनके पास अनिल कपूर के साथ 'थार' है और पाइपलाइन में एक प्रदर्शन केंद्रित रीमेक तमिल फिल्म 'अरुवी' है।
