1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss ott 3 shehnaaz gill sent designer clothes for ranvir shorey

bigg boss ott 3 shehnaaz gill sent designer clothes for ranvir shorey

Bigg Boss OTT 3
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में हर दिन जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस शो में एक्टर रणवीर शौरी ने भी एंट्री की है। शो में उनके कपड़ों को लेकर कई बार चर्चा हो चुकी है। रणवीर शौरी ने बताया था कि वो चार जोड़ी कपड़े लेकर ही आए हैं, लेकिन उनके घर पर काफी महंगे और डिजाइनर्स कोट-पैंट हैं। 
 
वहीं अब रणवीर शौरी को 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट शहनाज गिल ने वीकेंड का वार के लिए डिजाइनर सूट भेजा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक क्लिप में अनिल कपूर रणवीर से पूछते हैं कि आपके कपड़े किसने भेजे हैं। इस पर वह कहते हैं, मुझे जो जानकारी मिली है, शहनाज डिजाइनर हैं, उन्होंने भेजे हैं।
 
इसपर अनिल कपूर पूछते हैं, 'पर ये शहनाज कौन हैं आपको पता है कि नहीं?' इसके बाद रणवीर कहते हैं, 'अगर शहनाज गिल हैं, उनको मैं जानता हूं, लेकिन मुझे लगा था कि डिजाइनर्स के नाम हैं।' इसके बाद अनिल कंफर्म करते हैं कि उनके लिए शहनाज गिल ने ही कपड़े भिजवाए हैं। 
 
ये सुनकर रणवीर उनका आभार जताते हैं और सभी कंटेस्टेंट्स तालियां बजाते हैं। रणवीर शौरी को कपड़े भिजवाने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि जब शहनाज 'बिग बॉस 13' में थीं, तब उनके पास भी कपड़े नहीं होते थे। वो रश्मि देसाई से कपड़े मांगकर पहनती थीं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
लाइव परफॉर्मेंस के दौरान ब्राजिलियन सिंगर की मौत, बिजली के झटके ने ली जान