1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Brazilian Singer Ayres Sasaki Dies On Stage After Being Electrocuted

Brazilian Singer Ayres Sasaki Dies On Stage After Being Electrocuted

Brazilian singer dies on stage
Ayres Sasaki dies: म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। ब्राजील के मशहूर सिंगर आयरेस सासाकी (Ayres Sasaki) का 35 साल की उम्र में निधन हो गया है। सिंगर ने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान अंतिम सांस ली। आयरेस सासाकी की मौत का कारण उनका ही एक फैन बना है। 
 
खबरों के अनुसार आयरेस सैलिनोपोलिस में सोलर होटल में परफॉर्म कर रहे थे। इस दौरान स्टेज पर एक फैन उन्हें गले लगाने पहुंच गया, जो पानी में भीगा हुआ था। जैसे ही वह आयरेस को गले लगाने के लिए आगे बढ़ा तो पास से गुजर रही केबल से तगड़ा बिजली का झटका लगा। 
 
‍सिंगर गिटार बजा रहे थे और इस बिजली के झटके से उनकी वहीं पर मौत हो गई। अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि कॉन्सर्ट में फैन भीगा हुआ क्यों पहुंचा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 
बता दें, आयरेस की करीब 11 महीने पहले ही शादी हुई थीं। सिंगर की अचानक मौत से उनकी पत्नी और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
लेंस पहनने से जैस्मिन भसीन का कॉर्निया हुआ खराब, दर्द से बेहाल हुईं एक्ट्रेस