1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. jasmin bhasin cornea damage due to contact lenses cant see anything

jasmin bhasin cornea damage due to contact lenses cant see anything

Jasmin Bhasin
Jasmin Bhasin: टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को लेकर एक हैरान लेकर खबर सामने आई है। एक इवेंट में लेंस पहनने के बाद जैस्मिन को आंखों से दिखना ही बंद हो गया। इसके बाद वह डॉक्टर के पास गईं जहां पता चला कि लेंस लगाने की वजह से उनकी आंखों की कॉर्निया डैमेज हो गई है।
 
डॉक्टर ने जैस्मिन भसीन की आंखों पर पट्टी बांध दी है और कहा है कि इसको ठीक होने में करीब 4-5 दिन का वक्त लगेगा। पट्टी की वजह से वो कुछ भी देख नहीं पा रही हैं। उन्हें दर्द के कारण सोने में भी दिक्कत हो रही है।
 
ईटाइम्स संग बातचीत के दौरान जैस्मिन भसीन ने जानकारी देते हुए बताया कि वो 17 जुलाई को एक इवेंट में शामिल होने के लिए दिल्ली गई थीं। जहां उन्होंने आंखों में लेंस पहना, लेकिन उन्हें तकलीफ होने लगी। आंखों में जलन होने लगी, जिसके कारण वो दर्द से छटपटा उठीं। थोड़ी देर बाद उन्हें दिखाई देना बंद हो गया। 
 
जैस्मिन ने बताया कि इतना दर्द होने के बाद भी उन्होंने चश्मा पहनाकर अपना वर्क कमिटमेंट पूरा किया। जब उनसे दर्द बर्दाश्त नहीं हुआ, तब उन्हें डॉक्टर के पास लेकर गए, जहां पता चला कि लेंस के कारण उनकी आंखों की कार्निया डैमेज हुई है। इसके बाद वो मुंबई आईं और अपना इलाज कराया। 
 
बता दें कि जैस्मिन भसीन कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। वह जल्द ही एक पंजाबी फिल्म 'अरदास सरबत दे भले दी' में नजर आएंगी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मलयालम हिट उल्लोजुक्कु की स्पेशल स्क्रीनिंग में लगा सितारो का मेला, देखिए तस्वीरें