1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Bigg Boss OTT 2 Jiya Shankar gets evicted

'बिग बॉस ओटीटी 2' से बाहर हुईं जिया शंकर, ये कंटेस्टेंट बने टॉप 5 फाइनलिस्ट | Bigg Boss OTT 2 Jiya Shankar gets evicted

Bigg Boss OTT 2 Top 5 Finalists
Jiya Shankar out of Bigg Boss OTT 2: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' अपने फिनाले वीक में पहुंच चुका है। शो के आखिरी वीकेंड का वार एपिसोडड में दो नॉमिनेशन्स हुए थे। जद हदीद और अविनाश सचदेव शो से बाहर हो गए थे। वहीं अब एक और कंटेस्टेंट घर से बेघर हो गया है। इसी के साथ 'बिग बॉस ओटीटी 2' को अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट भी मिल गए हैं।
 
शो के लाइव फीड में देखने को मिला कि शो से जिया शंकर का पत्ता साफ हो गया। वो टॉप 5 की रेस से आउट हो गईं। बिग बॉस ने घरवालों को गार्डन एरिया में बुलाया और सभी को उनकी यादों का रिकैप दिखाया। इसके बाद बिग बॉस बोले कि इस घर में तीनों नॉमिनेटेड सदस्य एल्विश यादव, जिया शंकर और मनीषा रानी में से किसी एक का सफर अभी इसी वक्त शो पर खत्म होने जा रहा है। 
 
गार्डन एरिया में एक बड़ा सा बोर्ड रखा होता है। जिस पर लिखा होता है- 'लेकिन अब बारी है, फिनाले वीक के फाइनल ट्विस्ट की। फाइनल एलिमिनेशन बिफोर द फिनाले। इसके बाद घर के कैप्टन अभिषेक मल्हन, उस बोर्ड के कागज हटाते हैं और उस पर जिया शंकर की फोटो लगी होती है। 
 
जिया शंकर के 'बिग बॉस ओटीटी 2' से बाहर होने के बाद अभिषेक मल्हन, मनीषा रानी, एल्विश यादव, बेबिका धुर्वे और पूजा भट्ट टॉप 5 फाइनलिस्ट बन गए हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 2' का ग्रैंड फिनाले 14 अगस्त को होने वाला है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
प्रत्युषा बनर्जी ने 'आनंदी' बनकर बनाई थी पहचान, महज 25 साल की उम्र में दुनिया को कह दिया अलविदा