Bigg Boss 17 : मन्नारा चोपड़ा को मिला बहन प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट, शेयर की खास तस्वीर | bigg boss 17 priyanka chopra supports cousin mannara chopra
Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17' को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए है और घर में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है। बिग बॉस 17 की सबसे महंगी कंटेस्टेंट्स में से एक मन्नारा चोपड़ा को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। मन्नारा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन हैं।
वहीं अब प्रियंका ने अपनी बहन मन्नारा को सपोर्ट किया है। प्रियंका ने मन्नारा संग अपनी एक पुरानी तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। यह तस्वीर मिस वर्ल्ड 2000 कॉम्पटिशन की है। तस्वीर में प्रियंका के साथ काफी यंग मन्नारा खड़ी होकर पोज़ देती हुई दिखाई दे रही हैं।
इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा, 'थ्रोबैक छोटी मन्नारा, गुड लक लिटिल वन।' इसके साथ उन्होंने हार्ट और फाइटिंग इमोजी भी शेयर किए हैं।
बता दें कि मन्नारा, चोपड़ा प्रियंका की चचेरी बहन हैं। मन्नारा की मां कामिनी चोपड़ा हांडा, प्रियंका के पिता की बहन हैं। मन्नारा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya

