1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 17 ankita lokhande got angry at mannara chopra

मन्नारा चोपड़ा पर भड़कीं अंकिता लोखंडे, बोलीं- इस पर भरोसा मत करना... | bigg boss 17 ankita lokhande got angry at mannara chopra

Bigg Boss 17
Bigg Boss Promo: 'बिग बॉस 17' की शुरुआत से ही अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा के बीच नोकझोक देखने को मिल रही है। अक्सर दोनों एक दूसरे से भिड़ती हुई नजर आती हैं। अब एक बार फिर अंकिता और मन्नारा के बीच लड़ाई देखने को मिलने वाली है। इस लड़ाई को देखकर दर्शकों को मजा आने वाला है।
 
हाल ही में 'बिग बॉस 17' का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में अंकिता सभी के सामने कह रही हैं, 'मन्नारा की बातों में मत आना, वह किसी भी लड़की के बारे में कुछ भी बोल सकती है। आज वो उसकी साइड होगी तो अच्छा बोलेगी, इधर होगी तो कुछ भी बोलेगी। उस पर भरोसा मत करना, क्योंकि वो इसके लायक नहीं है।
 
अंकिता कहती हैं, आपने खानजादी को कैरेक्टरलैस कहा और अगर कोई आपके खिलाफ जाता है तो आपको जलन होती है। इसके बाद मन्नारा उठकर हाथ जोड़ लेती हैं और कहती हैं, 'यहीं है ये।' अंकिता की बातें सुनकर मन्नारा हंसने भी लग जाती हैं। 
 
वहीं अपकमिगं एपिसोड़ में समर्थ जुरेल और तहलका के बीच भयंकर जुबानी जंग भी होने वाली हैं। इस हफ्ते वीकेंड का वार में दिवाली की धूम भी देखने को मिलने वाली है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कौन हैं बॉलीवुड सेलेब्स संग पार्टी करने वाला 'मिस्ट्री बॉय' ओरी?