1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. who is orhan awatramani orry seen with parties with bollywood stars

कौन हैं बॉलीवुड सेलेब्स संग पार्टी करने वाला 'मिस्ट्री बॉय' ओरी? | who is orhan awatramani orry seen with parties with bollywood stars

Who is Orhan Awatramani
who is orhan awatramani: एक शख्स अक्सर बी-टाउन की पार्टीज में स्टार के गले में हाथ डालकर पोज देता नजर आता है। इस शख्स का नाम ओरहान अवतरमणि उर्फ ओरी है। ओरी स्टार्स संग खास बॉन्ड शेयर करते हैं।
 
ओरी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं और लोग अक्‍सर कंफ्यूज रहते हैं कि वो हैं कौन और क्‍या करते हैं? 
 
ओरहान अवतरमणि एक बिजनेसमैन के बेटे हैं, जो स्टार किड्स के खास दोस्तों में शामिल हैं।
 
ओरहान ने सारा अली खान के साथ कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। 
 
ओरहान को पार्टीज का शौक है और वे अक्सर बड़ी-बड़ी पार्टियों में नजर आते हैं। 
 
ओरी एक सोशल मीडिया एक्टिवस्ट और ट्रेन्ड एनिमेटर हैं। 
 
ओरहान अमीरी, टॉम फोर्ड, विजन ऑफ सुपर और प्रादा जैसे कुछ बड़े ब्रांडों केसाथ भी जुड़े रहे हैं। 
 
ओरहान की पहुंच हॉलीवुड तक भी है। वह कार्दशियन के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। 
 
ओरी फिलहाल रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में एक स्पेशल प्रोडक्ट मैनेजर के रुप मे एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सनी लियोनी के बच्चों ने जीता पेटा इंडिया का कंपशनेट किड अवॉर्ड