शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 14 salman khan angry on rahul vaidya after raised nepotism issue
Written By
Last Modified: शनिवार, 31 अक्टूबर 2020 (18:06 IST)

Bigg Boss 14 : राहुल वैद्य ने छेड़ा नेपोटिज्म का मुद्दा तो भड़के सलमान खान, लगाई क्लास

Bigg Boss 14 : राहुल वैद्य ने छेड़ा नेपोटिज्म का मुद्दा तो भड़के सलमान खान, लगाई क्लास - bigg boss 14 salman khan angry on rahul vaidya after raised nepotism issue
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा गरमाया हुआ है। अब नेपोटिज्म का मुद्दा सलमान खान के शो बिग बॉस 14 में भी पहुंच गया है। सलमान इसे लेकर कंटेस्टेंट राहुल वैद्य से काफी नाराज दिखे। दरअसल, हाल ही में बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य, सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू पर नेपोटिज्म को लेकर कमेंट करते दिखे थे। इसके बाद यह मुद्दा वीकेंड के वार में भी भड़कता हुआ दिखाई दिया।

 
कलर्स की ओर से 'वीकेंड का वार' का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें दिख रहा है कि सलमान खान नेपोटिज़्म को लेकर बात कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सलमान खान नेपोटिज़्म को लेकर राहुल वैद्य सुना रहे हैं और कई सवाल पूछ रहे हैं। 
 
सलमान खान का कहना है कि अगर कोई माता-पिता अपने बेटे के लिए कुछ करते हैं तो यह नेपोटिज़्म है क्या? साथ ही सलमान लगातार नेपोटिज़्म को लेकर राहुल की क्लास लगा रहे हैं और वो चुपचाप सलमान की बातें सुन रहे हैं।
 
सलमान कहते हैं, बिग बॉस वह प्लेटफॉर्म नहीं है, जहां नेपोटिज्म के मुद्दे पर बात की जाए। जब सलमान ने जान से पूछा कि क्या उनके पिता ने कभी उन्हें काम दिलाने के लिए सिफारिश की है तो उन्होंने कहा- नहीं सर, मेरे पिता ने कभी मेरी सिफारिश नहीं की।
 
सलमान राहुल से कहते हैं- अगर मेरे फादर मेरे लिए कुछ करते हैं, तो वह नेपोटिज्म हुआ? आप अपने बच्चों को किसी के ऊपर थोप रहे हो, प्रेशर डाल रहे, इस इंडस्ट्री के अंदर ये पॉसिबल है? मुझे जानना है। सलमान के सवालों के जवाब में राहुल शांति से सिर हिलाते हुए नजर आए। 
 
बता दें कि नेपोटिज्म को लेकर राहुल कई बार जान कुमार सानू पर निशाना साध चुके है। इससे पहले उन्होंने कहा था- जान एक नेपोकिड है और मुझे नेपोटिज्म पसंद नहीं है। सलमान सिर्फ राहुल ही नहीं बल्कि जैस्मीन भसीन और रुबीना दिलैक की भी क्लास लगाते दिखे।
 
ये भी पढ़ें
हॉलीवुड के महान अभिनेता सर सीन कॉनेरी का निधन, जेम्स बांड से बनाई थी पहचान