• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. bigg boss 13 first teaser out salman khan open twist this show
Written By

सलमान खान के शो बिग बॉस 13 का टीजर हुआ रिलीज, इस बार होंगे यह ट्व‍िस्ट

Bigg Boss 13
टीवी के सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें सलमान खान स्टेशन मास्टर के रोल में नजर आ रहे हैं। बिग बॉस देखने के शौकीन बड़ी बेसब्री से इस शो के 13वें सीजन का शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। टीजर में शो कब शुरू होगा इस बात की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सलमान खान ने शो से जुड़े दो अहम राज खोले हैं।


टीजर में सलमान खान तेज रफ्तार से चलती हुई ट्रेन में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। ट्रेन की रफ्तार ये बता रही है कि शो इस बार जबरदस्त ट्व‍िस्ट से भरा होगा।
 
सलमान वीडियो में कहते हैं, 'कृपया ध्यान दें इस बार बिग बॉस की गाड़ी होगी सितारा स्पेशल। चार हफ्तों में पहुंचाएगी फिनाले में तत्काल। उसके बाद भी सेलेब्र‍िटीज कुर्ता फाड़ के बनाएंगे रुमाल। जल्दी आइए वरना पछताइए। रोको-रोको, बोलो-बोलो. कम सून यार।'

बिग बॉस 13 के टीजर से यह तो साफ हो गया है कि इस बार सेलिब्रिटीज ही नजर आएंगे। शो में दूसार ट्वस्टि है सितारों का चार हफ्ते में फाइनल में पहुंचना, लेकिन उसके बाद भी सेलेब्स के बीच जंग जारी रहेगी। 
 
सलमान खान का ट्रेन में बैठकर स्टेशन मास्टर के गेटअप में नजर आना भी ये इशारा कर रहा है कि इस बार बिग बॉस के घर की थीम इससे जुड़ी हो सकती है। हर बार घर का इंटीरियर बेहद खास और स्पेशल थीम पर बेस्ड होगा।