1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bhojpuri actress arrested for forcing struggling models into prostitution

मुंबई पुलिस ने हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, 24 साल की भोजपुरी एक्ट्रेस गिरफ्तार | bhojpuri actress arrested for forcing struggling models into prostitution

high profile sex racket mumbai police bhojpuri actress suman kumari entertainment bollywood news in hindi
मनोरंजन जगत से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। मुंबई पुलिस ने एक हाई-प्रोइफाल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक भोजपुरी एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है। 24 साल की इस एक्ट्रेस पर लड़कियों को प्रॉस्टिट्यूशन में धकेलेने का आरोप है। पुलिस ने एक्ट्रेस को रंगे हाथों पकड़कर तीन मॉडल्स का रेस्क्यू भी किया है।

 
खबरों के अनुसार पुलिस को मुंबई के गोरेगांव स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने एक ऑपरेशन चलाते हुए एक फर्जी ग्राहक को होटल में भेजा। एक्ट्रेस ने इस कस्टमर से हर मॉडल के लिए 50 से 80 हजार रुपये तक की मांग की। 
 
इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही एक्ट्रेस को पैसे लेतेहुए गिरफ्तार कर लिया। साथ ही होटल से 3 मॉडल्स को रेस्क्यू भी किया गया। बताया जा रहा है कि ये मॉडल वो थीं जो फिल्मों में करियर बनाने के लिए मुंबई आती थी और स्ट्रगल कर रही थीं। तीनों को पैसे की जरूरत थी और वे एक्ट्रेस के झांसे में फंस गईं।
 
सेक्स रैकेट में गिरफ्तार यह एक्ट्रेस कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह एक्ट्रेस के साथ-साथ सिंगर भी हैं। इसके अलावा वह बूम ओटीटी चैनल पर भी काम कर चुकी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहे उम्मीद से कम