1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bengali actress aindrila sharma dies at 24

24 साल की उम्र में जिंदगी की जंग हारी एंड्रिला शर्मा, 2 बार कैंसर को दी थी मात

Bengali Actress Death
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। बंगाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा का 24 साल की उम्र में निधन हो गया है। ब्रेन स्ट्रोक और कार्डियक अरेस्ट के चलते वह कोलकाता के अस्पताल में भर्ती थीं। वह बीते काफी दिनों से कोमा में थीं।

 
कार्डियक अरेस्ट आने के बाद एंड्रिया का डॉक्टर्स ने कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन भी किया था। हालांकि उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। अभिनेत्री ने रविवार दोपहर तकरीबन 1 बजे अंतिम सांस ली।
 
एंड्रिला शर्मा इतनी छोटी सी उम्र में दो बार कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का सामना कर चुकी थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और कैंसर से जंग जीत ली थी। दूसरी बार कैंसर से जंग जीतने के बाद एंड्रिया ने एक्टिंग में कमबैक किया था। 
 
एंड्रिला शर्मा ने 'झूमर' के साथ अपना टेलीविजन डेब्यू किया था। वह महापीठ तारापीठ, जीबन ज्योति और जियोन काठी जैसे शोज में भी अभिनय कर चुकी थीं। एंड्रिला एमी दीदी नंबर 1 और लव कैफे जैसी फिल्मों का भी हिस्सा थीं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कौन बनेगा करोड़पति 14 : अमिताभ बच्चन का खुलासा, राज कपूर थे क्लैपर बोर्ड बॉय