1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. why did rajkumar hirani put a charlie chaplin statue in his office

राजकुमार हिरानी ने अपने ऑफिस में क्यों लगाई थी चार्ली चैपलिन की मूर्ति? | why did rajkumar hirani put a charlie chaplin statue in his office

Rajkumar Hirani Birthday
बॉलीवुड निर्देशक राजकुमार हिरानी 20 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। राजकुमार हिरानी निर्देशक के साथ ही प्रोड्यूसर और एडिटर भी हैं। अपनी शानदार फिल्मों की वजह से वह 3 बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। 

 
राजकुमार हिरानी ने अभी तक अपने करियर में पांच फिल्में की हैं और पांचों ही ब्लॉकबस्टर हिट रहीं। बीते दिनों एक वेबिनार के दौरान राजकुमार हिरानी ने बताया था कि उन्होंने अपने ऑफिस में चार्ली चैपलिन की तस्वीर क्यों लगाई थी?
 
जब राजकुमार हिरानी से पूछा गया कि फिल्म निर्माता ने अपने ऑफिस में चार्ली चैपलिन की मूर्ति क्यों लटकाई थी। उन्होंने मुस्कुराते हुए बताया कि ऐसा इसलिए था क्योंकि वह चाहते थे कि लोग अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ उनसे मिले। 
 
इसके बाद एक सवाल आया कि महामारी सिनेमा के भविष्य को कैसे प्रभावित करेगी। इसका जवाब देते हुए राजकुमार ने कहा था, सिनेमा को प्रचलित समय के अनुकूल होना होगा और न केवल कहानियों को इस अनूठे समय के अनुकूल होना होगा बल्कि सिनेमा हॉल को भी इस समय के दौरान इनोवेशन के साथ आना होगा।
 
राजकुमार हिरानी ने 2000 में फिल्म 'मिशन कश्मीर' से बतौर एडिटर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने मुन्नाभाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्नाभाई, थ्री इडियट्स, पीके और संजू का निर्देशन किया और सभी सुपरहिट साबित हुई। राजकुमार हिरानी जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'डंकी' लेकर आ रहे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'थॉर' फेम एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ एक्टिंग से लेने जा रहे ब्रेक, कराएंगे अल्जाइमर का इलाज