dharma sangrah
Wed, 18 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bahubali 2, earning Rs 1000 crores

1,000 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली ‘बाहुबली 2’ पहली फिल्म बनी

Bahubali 2
मुंबई। फिल्म ‘बाहुबली 2 : कान्कलुजन’ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1,000 करोड़ रुपए का कारोबार करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है और अभिनेता प्रभास ने फिल्म निर्देशक एस एस राजमौली को धन्यवाद दिया कि उन्होंने चर्चित किरदार बाहुबली की भूमिका के लिए उन पर भरोसा जताया।
 
फिल्म निर्माता करण जौहर ने ट्विटर पर घोषणा की कि ‘बाहुबली 2’ दुनिया भर में 1,000 करोड़ रुपए कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस फिल्म के हिंदी संस्करण की वितरक है। जौहर ने लिखा कि भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट ने सबसे बडी उपलब्धि हासिल की। फिल्म ने 1,000 करोड़ रूपए कमाए।
 
प्रभास अभी अमेरिका में छुट्टियां बिता रहे हैं। उन्होंने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट लिखा है। इसमें उन्होंने दुनिया भर में अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने निर्देशक राजमौली को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने उन पर भरोसा जताया।
 
उन्होंने राजमौली को विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने बाहुबली की भूमिका निभाने का उन्हें मौका दिया, जिससे उनका पूरा सफर खास हो गया। 
ये भी पढ़ें
बाहुबली 2 के इस रिकॉर्ड को तोड़ने में छूट जाएगा पसीना