सम्बंधित जानकारी
- 40 प्लस 7 हीरोइनों के ग्लैमरस लुक्स, खूबसूरती में नई एक्ट्रेसेस को देती हैं टक्कर
- साड़ी का पल्लू गिराकर मलाइका अरोरा ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान
- लाल सिंह चड्ढा की कहानी, रिलीज डेट, कलाकार और निर्देशक: 5 दशकों पर आधारित अनोखी कहानी है आमिर खान की यह फिल्म
- फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का पहला गाना 'केसरिया' इस दिन होगा रिलीज
- 'लाइगर' का गाना 'अकड़ी पकड़ी' रिलीज, विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे का दिखा धमाकेदार अंदाज
अथिया शेट्टी और केएल राहुल दिवाली बाद कर सकते हैं शादी
क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी की रोमांस की खबरें कई दिनों से सामने आ रही हैं। जिस तरह से सोशल मीडिया पर वे अपने फोटो पोस्ट करते हैं उसे देख सभी को पता चल गया है कि दोनों के बीच कितना प्यार है। खबर है कि दोनों अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने की सोच रहे हैं और दिवाली के आसपास शादी कर सकते हैं।
केएल राहुल चोट के कारण इस समय टीम इंडिया से बाहर हैं। वे इलाज के लिए जर्मनी गए थे और कुछ दिनों बाद वहां अथिया शेट्टी भी पहुंच गई थीं। उन्होंने राहुल का ध्यान रखा।
इसके पहले भी यह कपल कई बार साथ नजर आया है। दोनों के परिवार में कुछ भी खास होता है तो वे साथ में होते हैं। अथिया के भाई की फिल्म 'तड़प' जब रिलीज हुई थी तब भी ये दोनों साथ में थे।
सूत्रों का कहना है कि अथिया के पिता सुनील शेट्टी चाहते हैं कि अब अथिया और केएल राहुल दोनों वैवाहिक डोर से बंध जाए। खबर है कि मुंबई में दोनों ने घर भी ले लिया है जहां पर शादी के बाद वे शिफ्ट हो जाएंगे। फिलहाल दोनों ने इस मामले पर चुप्पी साध ली है।
