केएल राहुल से पहले इन एक्टर्स संग जुड़ चुका है अथिया शेट्टी का नाम | athiya shetty birthday special actress love life
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी 5 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अथिया ने 2015 में सलमान खान द्वारा निर्मित फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। अथिया प्रोफेशनल से ज्यादा अपनी पसर्नल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।
अथिया शेट्टी का नाम बीते काफी समय से क्रिकेटर केएल राहुल संग जोड़ा जा रहा है। फैंस इस जोड़ी को खूब प्यार देते हैं। दोनों के जल्द शादी करने की खबरें भी अक्सर सामने आती रहती हैं।
केएल राहुल से पहले अथिया शेट्टी का नाम दो एक्टर संग भी जुड़ चुका है। इन एक्टर्स का नाम अर्जुन कपूर और सूरज पंचोली है। इन स्टार्स के साथ उनकी नजदिकियों की खूब चर्चा हुई थी।
खबरों के अनुसार अथिया गुपचुप तरीके से आदित्य भंडारी को भी डेट कर चुकी है। आदित्य डीबीएस बिजनेस सेंटर की डायरेक्टर वनिता भंडारी के बेटे हैं। दोनों एक दूसरे को तीन साल तक डेट करने के बाद अलग हो गए थे।
अथिया शेट्टी मुबारकां, नवाबजादे और मोतीचूर चकनाचूर जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अथिया की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई है। फिलहाल वह फिल्मी दुनिया से दूर है और अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

