1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. arjun rampal revealed his new born son name arik rampal

अर्जुन रामपाल ने प्यार भरा पोस्ट शेयर कर किया बेटे के नाम का खुलासा

Arjun Rampal
हाल ही में अर्जुन रामपला की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने बच्चे को जन्म दिया है। गैब्रिएला ने बीते 18 जुलाई को ही मुंबई स्थित हिंदुजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। फैंस इस बात का इंतजार कर रहे थे कि अर्जुन अपने बेटे के नाम का खुलासा कब करेंगे।


अब अब अर्जुन ने बेटे के साथ ली गई एक बेहद प्यारी करते हए नाम का खुलासा किया है। उन्होंने अपने बेटे का नाम अरिक रखा है। अर्जुन ने तस्वीर में अपने बेटे का हाथ थाम रखा है। 
 
अर्जुन ने तस्वीर के साथ लिखा कि, 'आंसु, खुशी, आभार और रोशनी से बनी हुई एक कीमती चीज। हमारी जिंदगी में एक इन्द्रधनुष आया है। हम बहुत खुश है। जूनियर रामपाल, आपका हमारी जिंदगी में स्वागत है। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए मैं आपको धन्यवाद कहना चाहता हूं। बेबी अरिक रामपाल को हेलो कहिए।

अर्जुन की पहली पत्नी मेहर जेसिया से उन्हें दो बेटियां माहिका और मायरा है। अर्जुन और मेहर बीते साल ही अलग हुए है। कुछ दिन पहले ही अर्जुन और गैब्रिएला ने अपने रिश्ते का ऐलान किया था और उसके कुछ दिन बाद ही अर्जुन ने गैब्रिएला के प्रेग्नेंसी का भी खुलासा किया था।
 
अर्जुन रामपाल को आखिरी बार वेब सीरीज 'द फाइनल कॉल' में देखा गया था। बड़े पर्दे की बात करें तो वह साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'पलटन' में नजर आए थे। फिल्म में सोनू सूद, हर्षवर्धन राणे और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे भी अहम रोल में थे।
अगला लेख
सारा अली खान के हाथ लगी एक और फिल्म, रितिक रोशन और धनुष के साथ आएंगी नजर!