सम्बंधित जानकारी
- नच बलिए 9 के सेट पर विवेक सुहाग ने किया बबीता फोगाट को प्रपोज
- तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने पूरे किए 12 साल, आज भी बना हुआ है दर्शकों का फेवरेट कॉमेडी शो
- बिकिनी पहन स्विमिंग पूल में योगा करती दिखीं पूजा बत्रा, शेयर की हॉट तस्वीर
- बेबी बेदी की भूमिका निभाने के लिए सोनाक्षी सिन्हा को मिली को पुरुष प्रशंसकों से ढेर सारी सराहना
- अपने जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा देंगे संजय दत्त, रिलीज होगा 'प्रस्थानम' का टीजर!
क्या मलाइका अरोरा का हाथ मांगने उनके घर पहुंचे थे अर्जुन कपूर?
मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर का प्यार परवान चढ़ता ही जा रहा है। दोनों का रोमांटिक रिलेशन लंबे समय से सुर्खियों में बना हआ है। अब ऐसा लगा रहा है कि ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएगा। हाल ही में अर्जुन कपूर मलाइका अरोरा के पैरेंट्स से मिलने उनके घर पहुंचे।
अर्जुन का मलाइका के परिवार से मिलना दोनों की शदी की चर्चा को एक बार फिर तेज कर रहा है। अर्जुन और मलाइका को शनिवार उनके पैरेंट्स के घर पर स्पॉट किया गया।
मलाइका संग अर्जुन कपूर उनके पैरेंट्स से मिलने क्यों गए थे इस बात का खुलासा तो नहीं हुआ है, लेकिन दोनों का यूं साथ दिखना रिश्ते को जल्द ऑफिशियल होने की ओर इशारा कर रहा है।
अर्जुन कपूर की फैमिली से पहले ही मलाइका अरोरा को ग्रीन सिग्नल मिल चुका है। कहा जा रहा है कि अर्जुन कपूर के परिवार मलाइका को अपनी बहू बनाने में कोई परेशानी नहीं है। मलाइका की ट्यूनिंग अर्जुन की बहनों जाह्नवी कपूर और खुशी के साथ भी काफी अच्छी है।
अर्जुन और मलाइका की रोमांटिक केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर भी छाईं रहती है। दोनों अक्सर एक-दूसरे की पोस्ट पर हार्ट का इमोजी बनाकर कमेंट करते हैं। अब देखना होगा कि ये कपल कब शादी के बंधन में बंधेंगे। अगर ऐसा होता है तो मलाइका की यह दूसरी शादी तो वही अर्जुन की ये पहली शादी होगी।
