1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Arjun Rampal and Gabriella Demetriades welcome second baby boy

चौथी बार पिता बने अर्जुन रामपाल, गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला ने दिया बेटे को जन्म

Arjun Rampal becomes father
Arjun Rampal Welcomes 4th Child: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल चौथी बार पिता बन गए हैं। एक्टर की गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डिमैट्रिएड्स बिना शादी के दूसरी बार मां बनी हैं। गैब्रिएला ने 20 जुलाई को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला लंबे वक्त से एक-दूसरे के साथ लिव इन में रह रहे हैं। दोनों का एक बेटा एरिक भी है।
 
अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया के जरिए पिता बनने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने 'हैलो वर्ल्ड' छपे एक तौलिए की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे और मेरे परिवार को आज एक खूबसूरत बच्चे का सौभाग्य मिला। मां और बेटा दोनों ठीक हैं। डॉक्टरों और नर्सों की अद्भुत टीम को धन्यवाद। हम चांद पर हैं। आपके सभी प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। #हैलोवर्ल्ड #20.07.2023।'
 
अर्जुन की पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि अर्जुन ने 1998 में मॉडल मेहर जेसिया से शादी रचाई थी, 2018 में दोनों ने तलाक ले लिया था। एक्स वाइफ मेहर जेसिया से उनकी दो बेटियां मायरा और माहिका हैं।
 
मेहर जेसिया से तलाक के बाद अर्जुन गैब्रिएला के साथ ओपन रिलेशन में आ गए थे और इस रिलेशन को सार्वजनिक कर दिया था। गैब्रिएला एक मॉडल होने के साथ-साथ एक डिज़ाइनर भी हैं। उनके डिजाइन्स किए हुए कपड़े रितिक रोशन के ब्रांड HRX के अंडर लॉन्च भी किए गए हैं।
 
अर्जुन रामपाल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'धाकड़' में नजर आए थे। वह जल्द ही पीरियड वॉर फिल्म 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव', 'क्रैक' और 'पेंटहाउस' में नजर आने वाले हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
प्रभास की 'प्रोजेक्ट के' की पहली झलक आई सामने, यह होगा फिल्म का नाम