मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. arjun kapoor reacts to false news about malaika arora pregnancy
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 1 जून 2023 (10:38 IST)

मलाइका अरोरा की प्रेग्नेंसी की खबरों पर अर्जुन कपूर का रिएक्शन, बोलें- हम भी इंसान हैं...

मलाइका अरोरा की प्रेग्नेंसी की खबरों पर अर्जुन कपूर का रिएक्शन, बोलें- हम भी इंसान हैं... | arjun kapoor reacts to false news about malaika arora pregnancy
malaika arora pregnancy: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा बीते करीब 5 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते रहते हैं। अक्सर अर्जुन और मलाइका की शादी को लेकर भी खबरें सामने आती रहती हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक शादी को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। वहीं बीते साल नवंबर में मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
 
कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि मलाइका अर्जुन के बच्चे की मां बनने वाली हैं। दावा किया गया था कि दोनों अक्टूबर 2022 में लंदन गए थे जहां उन्होंने अपने करीबियों को प्रेग्नेंसी की बात बताई थी। इसके बाद अर्जुन कपूर ने बिना तथ्यों की जांच किए मलाइका अरोरा की प्रेग्नेंसी की झूठी खबर चलाने को लेकर एक प्रकाशन की क्लास भी लगाई थी।
 
वहीं अब अर्जुन कपूर ने एक बार फिर इस मामले पर अपनी बात रखी है। एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने कहा, मीडिया को ऐसा कुछ नहीं बताना चाहिए जो उनकी लाइफ बदल दे। निगेटिविटी फैलाना आसान है क्योंकि इससे लोगों का ध्यान आकर्षित होता है और यह कुछ समय तक बनी भी रहती है। वह इस तथ्य से पूरी तरह वाकिफ हैं कि एक्टर होने के नाते उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा पर्सनल नहीं होती है और उन्हें इसके साथ खुश रहना होता है।
 
अर्जुन ने कहा, हम ऑडियंस तक पहुंचने के लिए मीडिया पर भरोसा करते हैं। हम बस आपसे इतनी अपेक्षा करते हैं कि आप ये समझें कि हम भी इंसान हैं। इसलिए, अगर आप किसी के बारे में कुछ लिख रहे हैं जो कि बहुत-बहुत जरूरी हो सकता है तो कम से कम उसे एक बार चेक कर लें। एक बार सोच लें। कई बार चीजें मान लेने से ज्यादा उन्हें जांचना जरूरी होता है। आप कहीं भी कुछ ऐसा न लिखें जिससे किसी की जिंदगी पर प्रभाव पड़ जाए।
 
बता दें कि मलाइका और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। दोनों की उम्र में करीब 12 साल का फासला है। हालांकि दोनों की रोमांटिक बॉन्डिंग देखकर ऐसा लगता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। अक्सर दोनों की शादी की खबरें भी सुर्खियों में रहती हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
एक्टर नहीं आर्मी ऑफिसर बनना चाहते थे आर माधवन