83 साल की उम्र में यह हॉलीवुड एक्टर बनने जा रहा पिता, प्रेग्नेंट है 29 साल की गर्लफ्रेंड
Photo credit : Twitter
खबरों के अनुसार अल पचीनो के रीप्रेजेंटेटिव ने टीएमजेड से बातचीत करते हुए बताया कि नूर 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं। उनकी डिलीवरी जून लास्ट या फिर जुलाई की शुरुआत में हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल पचीनो अपनी गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह को अप्रैल 2022 से डेट कर रहे हैं।
नूर अल्फल्लाह एक मशहूर टीवी प्रोड्यूसर हैं। वह एक कुवैती मूल के अमेरिकन परिवार से ताल्लुक रखती हैं। यह पहली बार नहीं है, जब नूर खुद से 54 साल बड़े अल पचीनो को डेट कर रही हों। इससे पहले नूर 36 साल बड़े सिंगर माइक जैगर को डेट कर रही थीं। नूर ने अब तक जितने भी लोगों को डेट किया है, उनमें सबकी उम्र 60 साल से ज्यादा है।
बता दें कि अल पचीनो की सबसे बड़ी बेटी जूली मैरी की उम्र 33 साल है। इसके अलावा बेवर्ली डी-एंजेलो से उनके 22 साल के जुड़वां बच्चे एंटन ओर ओलीविया हैं। इन दोनों के अलावा अल पचीनो लुसिला पोलक को भी डेट कर चुके हैं। हालांकि, उनसे उन्हें कोई संतान नहीं है।
Edited By : Ankit Piplodiya

