1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. anushka sharma suffring from bulging disk

इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं अनुष्का शर्मा, फिर भी वर्ल्ड कप में विराट कोहली का हौसला अफजाई करने जाएंगी

Virat Kohli
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों एक बड़ी बीमारी से जूझ रही हैं। हाल ही में अनुष्का के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिसमे वो क्लीनिक के बाहर नजर आ रही हैं।


रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्का शर्मा लंबे समय समय से बल्जिंग डिस्क नामकी बीमारी से ग्रस्त हैं। इस बीमारी में कमर की हड्डी में दर्द रहता है और बैठने में दिक्कत होती है। हाल ही में अनुष्का शर्मा की ये परेशानी फिर से बढ़ गई है। दोबारा परेशानी आने से वो इसका इलाज करा रही हैं।
 
बीमारी के बावजूद अनुष्का शर्मा 30 मई से शुरु होने वाले क्रिकेट वर्ल्डकप के लिए अपने पति विराट कोहली का हौसला अफजाई करेंगी। अनुष्का नहीं चाहती कि उनकी बीमारी की वजह से विराट का ध्यान क्रिकेट से हटे और उसकी परफॉर्मेंस पर कोई असर पड़े। विराट कोहली वर्ल्ड कप 2019 के लिए भारतीय टीम के साथ इंग्‍लैंड रवाना हो गए है।
 
आईपीएल 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सफर समाप्‍त होने के बाद से विराट अनुष्‍का के साथ ही थे। दोनों गोवा में क्वालिटी टाइम स्पेंड करने पहुंचे थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा इन दिनों किसी फिल्म पर काम नहीं कर रही हैं। उनकी पिछली रिलीज जीरो थी।
अगला लेख
'सूर्यवंशम' को रिलीज हुए 20 साल पूरे, अमिताभ ने बताया- टीवी पर बार-बार क्यों आ‍ती है यह फिल्म?